Have you checked your watch? Have you noticed that we are heading towards our past! Have you noticed that time is reversing, and we are heading towards the Medieval era! It's not the subject of mockery though the watch that you are wearing shows you the right time but the geopolitical watch is heading back. We live in a modern, glittered, atomic bomb-lashed world where we reached after millions of years of evolution. We stepped into a world where after a lot of struggle, the marginalized got their right, after suffering a long and pathetic history of suppression and oppression. We had created a beautiful world out of hellish, egoistic, torturous, and monarchies. But just like a pendulum, we are oscillating, i.e., we have touched the modernization, and the pendulum is heading back for one more oscillation where we are heading back to our roots. In the 20th century, the main focus of every country was to eliminate hunger, poverty, maintain stability, peace, no war...
धुंधली सी शाम मदहोश सी हवा जब यूं उस पेड़ को छू कर गुजरती है तो उस अस्सी बरस के बरगद को जीवन के अस्सी बसंत थपेड़ों से गुजरते हैं वो थका सा लगता है, उसकी टहनियां फैल चुकी हैं नित नए नूतन वर्ष कुछ नई पत्तियां अठखेलियां करती हुईं उससे निकल जाती हैं वो इतराता है, अपनी शाखाओं पर शाखाओं पर लगी पत्तियों पर पत्तों में छिपे फलों पर बरगद बृहद है, विस्तृत है वो छांव है, शायद बहुतेरों की पर वो ढलता सा दिखता है कुछ सूरज सा, कुछ मद्धम सा अच्छा! उसकी उमर हो चली है वो ताकता है, निहारता है,चाहता है, कि हर गुजरता पल ठहरे, रुक जाए नए साल के हर जश्न में, वो कुछ सहमा सा ,कुछ सिहरा सा लगता है उसकी जड़ें कमज़ोर हो चली हैं उसे ढहने का खौफ है, वो सिसकता है उस बरगद को शाम गुलजार सी पसंद है पर ऐसी शामें तो ढलने आई है, रात स्याह सी हो चली है आंधी भी तेज़ है,बरगद में खौफ है पर वो बरगद तो तुम्हारे यहां भी है बाहर अकेला पहरा देते हुए, स्याह को समेटे हुए।