नवनिर्माण
हम भारतीय हैं, हमारे लिए आज यदि कुछ सबसे महत्वपूर्ण कार्य करने को है तो वह है 'नवनिर्माण' । आज हम सभी क्षेत्रों में नए रंगों को भरने की पहल करनी होगी, फिर वह क्षेत्र राजनीति हो या रणनीति। यदि हम समर्थ हैं तो हमें समर्थ दिखना चाहिए, वसीम बरेलवी का एक शेर है;
वसूलों पे आंच आये तो टकराना ज़रूरी है,
अगर ज़िंदा हो तो ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है।
आज भारत में पुरानी रीत रिवाज़ों को अपनाते अपनाते हम उनके गुलाम हो गए हैं, हम नए विचारों को अपनाने में हिचकिचाते हैं कि ना जाने ज़माना क्या कहेगा,
परंतु सच यह है कि ज़माने को इतनी फुरसत है ही नहीं ।
परंतु सभी क्षेत्रों में एक साथ यह निर्माण संभव भी नही इसलिए हमें क्षेत्रों की प्राथमिकतायें तय करनी होगीं की सबसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्र कौन सा है।
मेरे विचार में सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र "शिक्षा" का है, और इसमें सुधार करना मतलब हिमालय को उठाकर विश्व की परिक्रमा करना है परंतु यह असंभव भी नही है। अब लगा कुछ विरोधाभास ; शिक्षा के क्षेत्र ऐसे ही विरोधाभासों से भरा है।
अब एक बुद्धिमान व्यक्ति यह प्रश्न करेगा कि इसको कैसे सुधारा जा सकता है , तो मैं कहूँगा की नवनिर्माण से मतलब पुनः सब प्रारम्भ किया जाए , हमें शिक्षा के क्षेत्र में आज़ादी मिले, आज हम जिस पाश्चात्य शैली की शिक्षा के दास हैं वह हमें कमजोर और खोखला कर रही है।
इस नवनिर्माण में मैं अपना योगदान एक शिक्षक के रूप में देता हूँ, इस कार्य को करने में हमे बहुत सी कठिनाईयों से गुजरना होगा, परंतु यह निर्माण आवश्यक है।
कहने को तो बहुत कुछ कहा और लिखा जा सकता है परंतु वह शायद आपको विचार करने के लिए स्वतंत्रता नही देगा और आप लेख और लेखक पर निर्भर हो जाएंगे।
Nice
ReplyDeleteHi I am Avika and ur writing skill is marvelous
Delete