Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

नवनिर्माण

                                        नवनिर्माण हम भारतीय हैं, हमारे लिए आज यदि कुछ सबसे महत्वपूर्ण कार्य करने को है तो वह है 'नवनिर्माण' । आज हम सभी क्षेत्रों में नए रंगों को भरने की पहल करनी होगी, फिर वह क्षेत्र राजनीति हो या रणनीति। यदि हम समर्थ हैं तो हमें समर्थ दिखना चाहिए, वसीम बरेलवी का एक शेर है ; वसूलों पे आंच आये तो टकराना ज़रूरी है, अगर ज़िंदा हो तो ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है। आज भारत में पुरानी रीत रिवाज़ों को अपनाते अपनाते हम उनके गुलाम हो गए हैं, हम नए विचारों को अपनाने में हिचकिचाते हैं कि ना जाने ज़माना क्या कहेगा, परंतु सच यह है कि ज़माने को इतनी फुरसत है ही नहीं । परंतु सभी क्षेत्रों में एक साथ यह निर्माण संभव भी नही इसलिए हमें क्षेत्रों की प्राथमिकतायें तय करनी होगीं की सबसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्र कौन सा है। मेरे विचार में सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र "शिक्षा" का है, और इसमें सुधार करना मतलब हिमालय को उठाकर विश्व की परिक्रमा करना है परंतु यह असंभव भी नही है। अब लगा...